हरदोई: लालपुर भैसरी में माइनर के कटने से किसानों की 40 एकड़ फसल हुई जलमग्न, गांव में घुसा पानी
Hardoi, Hardoi | Dec 24, 2024 विकासखंड टड़ियावां के लालपुर भैसरी गांव में मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे सिंचाई विभाग की लापरवाही से माइनर के कटने से किसानों की 40 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों को माइनर बांधने के लिए खुद मशक्कत करनी पड़ी लेकिन सिंचाई विभाग की टीम नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि नहरों में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।