हरदोई: शहर के बजानी पुरवा निवासी अन्नू ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का आरोप- पुलिस की पिटाई से था आहत
Hardoi, Hardoi | Dec 23, 2024 एसपी को दिए शिकायती पत्र में शहर के बजानी पुरवा निवासी रामकिशन ने बताया है कि उसके पुत्र अन्नू ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या ली वह पुलिस पिटाई से आहत था।बताया गया है कि रविवार की रात कोतवाली शहर के बजानी पुरवा निवासी रामकिशन के 22 वर्षीय पुत्र अन्नू ने अपने घर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां चीख-पुकार मच गई।