हरदोई: ASP नृपेन्द्र ने बताया कि बजानी पुरवा निवासी अन्नू ने पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या की, पुलिस ने नहीं पीटा
Hardoi, Hardoi | Dec 24, 2024 एएसपी नृपेन्द्र ने बताया है कि शहर के बजानी पुरवा निवासी रामकिशन के पुत्र अन्नू ने पत्नी से विवाद के चलते अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या। उसकी पुलिस द्वारा पिटाई नहीं की गई थी। बता दें कि रविवार की रात कोतवाली शहर के बजानी पुरवा निवासी रामकिशन के 22 वर्षीय पुत्र अन्नू ने अपने घर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।