हरदोई: हुसैपुर करमाया निवासी 2 खनन माफियाओं को बेहटा गोकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार, खनन अधिकारी ने दर्ज कराया था मुकदमा
Hardoi, Hardoi | Dec 24, 2024 बेहटा गोकुल पुलिस ने सोमवार रात 11.30 बजे 2 खनन माफियाओं को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि खनन अधिकारी अजीत सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए 5 खनन माफियाओं के विरुद्ध थाने पर शिकायती पत्र देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था।पुलिस ने खनन अधिकारी की तहरीर पर हुसैपुर करमाया गांव निवासी शोएब और आमिर को गिरफ्तार किया है।