बरगढ़: भंडरिया–बड़गड़ को रेल लाइन से अलग करने के विरोध में जनाक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
गढ़वा जिले के भंडरिया और बड़गड़ क्षेत्र में प्रस्तावित बरवाडीह–चिरमिरी रेल लाइन के रूट से क्षेत्र को अलग किए जाने की खबर के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की उपेक्षा बताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान रेल लाइन इसी मार्ग से बनाने का आश्वासन दिया गया था। उनका दावा है कि रेलवे परियोजना के लिए पहले ही सौ एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहित की जा चुक