मेहगांव: उप जेल मेहगांव परिसर के बाहर से अज्ञात चोर ने की बाइक चोरी, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jul 23, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी आशुतोष पुत्र वीरपाल नरवरिया निवासी मढैया जय सिंह जैतपुर उत्तर प्रदेश ने पुलिस को बताया। कि उप जेल मेहगांव परिसर के बाहर से अज्ञात चोर बाइक क्रमांक यूपी 80 जीसी 5502 को चोरी कर ले गया। जिसकी कीमत लगभग 28000 रुपए बताई है । पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।