सिमडेगा: घर में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार और दो बालक निरुद्ध
सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र में घर से 30 हजार रुपये व मोबाइल सिम चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने अखिल लुगुन (18) को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बालकों को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने चोरी का मोबाइल, अन्य मोबाइल, चाबी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। SDPO ने मंगलवार को 3:40 बजे जानकारी दी।