कांके: डोरंडा थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर मनिटोला में कार में लगी आग
Kanke, Ranchi | Mar 6, 2025 डोरंडा थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर मनिटोला में एक कार में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि धू धू कर कार जलने लगा। इस दौरान पूरा इलाका धुएं के गुब्बार से भर गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी है। फिलहाल आग तेजी से फैलता जा रहा है।