मुरैना: टंच रोड पर टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, सड़क पर गिरते ही निकलने लगीं तेज चिंगारियां, वीडियो वायरल
मुरैना शहर की टंच रोड पर गुरुवार देर रात हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे तार टूटने के बाद उसमें से लगातार तेज चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक मरम्मत कार्य कर टूटे हुए तार को दोबारा जोड़ा। इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई राहगीर तार की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर बिजली लाइनों की समय पर जांच और मरम्मत कराने की मांग की है।
#morena #मुरैना #लाइट #विद्युत