कनवास: कनवास पुलिस ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया, थानाधिकारी ने दिखाई हरि झंडी, राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली
Kanwas, Kota | Oct 31, 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कनवास थाना पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थानाधिकारी श्यामाराम विश्नोई ने हरि झंडी दिखाकर किया। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रन फॉर यूनिटी धुलेट चौराहे से चमन चौराहा, बस स्टैंड होते हुए महात्मा गांधी खेल मैदान तक निकाला गया।