कनवास: दरा में अमझार नदी की रियासतकालीन पुलिया का एक हिस्सा भारी वाहनों के दबाव में धंसा, पुलिस ने वाहनों को किया डायवर्ड
Kanwas, Kota | Oct 30, 2025 दरा में कोटा–झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अमझार नदी की रियासतकालीन पुलिया भारी वाहनों के दबाव में क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा हो जाने के बाद प्रशासन ने इस वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगा दी। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया में गड्ढे बनने की सूचना दी थी मगर किसी ने ध्यान नही दिया।