रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के चक्रधरपुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार दिन के लगभग ढाई बजे चक्रधरपुर के मशहूर फोटोग्राफर अनूप सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि रेलवे ओवरब्रिज पर एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार अनूप सिंह को अपने चपेट में ले लिया।