नासरीगंज: मनौली गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल, 13 नामजद समेत पांच अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार
नासरीगंज थानाक्षेत्र के मनौली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में प्रथम पक्ष के मुकेश कहार, विकास कुमार और खुशहाल कुमार तथा द्वितीय पक्ष के ओमप्रकाश पासवान और सोनू कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज नगर स्थित पीएचसी में कराया गया। इनमें से एक मुकेश कहार को प