बागपत: लुहारी गांव में घर में घुसकर एक परिवार के 5 सदस्यों को घायल करने के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर SP से शिकायत
Baghpat, Bagpat | Apr 29, 2025 मंगलवार को करीब 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना बड़ौत क्षेत्र के लुहारी गांव निवासी अनिल पुत्र रघुनाथ के मुताबिक गत 14 मार्च की शाम करीब साढे पांच बजे अपने परिवार के साथ घर पर बैठा हुआ था। उसी दौरान अमर, बबलू, विकास, लोकिंद्र और अंजुल एक राय होकर घर पर आए और गाली-गलौच करते हुए परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।