बागपत: नगर पालिका कार्यालय बागपत में आयोजित बोर्ड बैठक में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर सभासदों ने किया हंगामा
Baghpat, Bagpat | Apr 28, 2025 सोमवार को करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका बागपत के चेयरमैन राजुद्दीन की अध्यक्षता में नगर पालिका कार्यालय बागपत में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बोर्ड बैठक में ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना ने करीब दस करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा। इसी दौरान नगर पालिका बागपत के सभासद संजय रुहेला ने आठ कर्मचारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाए। इसी दौरान ईओ भड़क गए।