बागपत: गढीदुल्ला में जानलेवा हमले में एक परिवार के 6 लोग घायल, पीड़ित ने SP से निष्पक्ष जांच कराने की की शिकायत
Baghpat, Bagpat | Apr 29, 2025 मंगलवार को करीब साढे 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिनौली थाना क्षेत्र के गढीदुल्ला निवासी अनुज पुत्र आत्माराम के मुताबिक गत 26 फरवरी की शाम करीब साढे चार बजे गली में पानी भरने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि युवक ने अपने परिवार के साथ आठ सदस्यों के साथ मिलकर घर में घुसकर गाली-गलौच करते हुए जानलेवा हमला किया।