नानपारा: नवाबगंज मदरसे में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगे
नवाबगंज स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी और गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। जामिया काजमिया अशरफुल उलूम में भी राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया गया। यह आयोजन मौलाना मदीने के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपस्थित ग्रामवासियों ने देश की आजादी में शहीद हुए वीर सपूतों को याद किया