हमीरपुर: महिला अस्पताल में आशाओं ने महिला दलालों पर पाबंदी लगाने का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित सरकारी महिला अस्पताल में महिला दलालों पर पाबंदी लगाने की मांग का ज्ञापन आशाओं ने जिला अधिकारी को सौंपा । इनकी गैर वाजिब कार्यप्रणाली पर एतराज जताने पर गाली गलौज पर उतर आती हैं ।जिलाधिकारी ने जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। यह जानकारी सोमवार को एक बजे मिली।