झुमरी तिलैया। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को ताईक्वांडो डे-बोर्डिंग सेंटर, सीडी बालिका उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव, सामाजिक असर और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। इस दौरान छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अशोक कुमार एवं जिला खेल समन्वयक अशोक कुमार तुरी उपस्थित थे।