रीठी: रिठी पुलिस ने हत्या के मामले में 5 साल से फरार आरोपी को इटारसी से गिरफ्तार किया
Rithi, Katni | Sep 9, 2026 कटनी जिले के रीठी पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रूलबाबू पारधी को इटारसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को विश्वसनीय सूचना के आधार पर दबिश देकर पकड़ा।