मल्हारगंज: निगमायुक्त पहुंचे शासकीय स्कूल, 'स्कूल चले हम' अभियान में हुए शामिल, छात्राओं ने किया स्वागत
इंदौर में स्कूल चले हम अभियान भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शनिवार को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर में पहुंचे,स्कूल के छात्राओं ने निगमायुक्त का तिलक लगाकर स्वागत किया,इसके बाद निगमायुक्त ने स्कूल परिसर के साथ ही यहाँ बनी लैब का निरीक्षण कर छात्रों से जानकारी ली।वही कार्यक्रम के तहत निगम आयुक्त ने छात्रों से सवाल जवाब भी किया।