छबड़ा: छबड़ा जेल में भी भाई दूज का पर्व मनाया गया
Chhabra, Baran | Nov 11, 2026 छबड़ा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व छबड़ा जेल में भी भावुक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जेल में बंद कैदियों से मिलने पहुंचीं बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कर भाइयों को मिठाई खिलाई और पर्व की शुभकामनाएं दीं।