अनूपगढ़: अनूपगढ प्रेम नगर निवासी लोकल अखबार की प्रधान संपादक का व्हाट्सएप ग्रुप पाकिस्तानियों ने किया हैक
पाकिस्तान के द्वारा लगातार साइबर अटैक किया जा रहा है।आज पाकिस्तानियों के द्वारा अनूपगढ़ के प्रेमनगर निवासी चंद्र ओझा जो की लोकल अखबार की प्रधान संपादक है का व्हाट्सएप ग्रुप हैक कर लिया है। प्रधान संपादक चंद्र ओझा ने आज सोमवार शाम 6:30बजे बताया कि पाकिस्तानियों ने उन्हें ग्रुप एडमिन से हटाकर ग्रुप से बाहर कर दिया और भारत विरोधी पोस्ट ग्रुप में डाली जा रही है।