ब्रह्मपुर: गायघाट पंचायत में खेल मैदान की जमीन पर पंचायत भवन निर्माण का विरोध, ग्रामीणों का धरना जारी, प्रशासन के खिलाफ नाराजगी
गायघाट गांव में खेल मैदान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन निर्माण के प्रस्ताव के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार दोपहर से ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो रविवार पूर्वाह्न 10 बजे तक लगातार जारी रहा।