लाडनूं: लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में कल बुधवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक रहेगी बंद
Ladnu, Nagaur | Oct 8, 2024 लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में कल बुधवार को विद्युत आपूर्ति सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता राकेश कुमार मीणा ने बताया कि लाडनूं जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते लाडनूं शहर के मगरा बास,बड़ा बास,सेन मंदिर,मलासी रोड, जसवंतगढ़ टंकी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।