बच्चों के लिए काउंसलिंग एवं जागरूकता सत्र आयोजित, सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर दी जानकारी
===================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में तथा वार्ड क्रमांक-7 प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में वन स्टॉप सेंटर द्वारा बच्चों के लिए काउंसलिंग एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास को सुदृढ़ करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण, आत्मविश्वास, अच्छे स्पर्श-बुरे स्पर्श, बाल अधिकारों तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर रीता चौरसिया एवं परामर्शदाता (काउंसलर) कुमारी सोनी यादव ने बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री निलेश उईके, समाजसेवी सुश्री अलका शुक्ला, डॉ.मीरा पराड़कर, सुश्री कोशिमा रजक, मोहम्मद इस्माइल कुरेशी, शिक्षिका श्रीमती सिंधु धुर्वे, श्रीमती सोनकुमारी भलावी सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
सत्र के अंत में बच्चों को आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी संकोच के अपनी बात अभिभावकों, शिक्षकों एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम से साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षित भविष्य के लिए इस प्रकार के काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
153 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026