Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिये हुई विशेष ट्रेन रवाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों को पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं ============================================================= मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिये आज छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन जिले के 196 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 196 तीर्थ यात्रियों का कामाख्या तीर्थ यात्रा अवधि 11 से 16 जुलाई 2026 तक के लिए चयन हुआ है। सभी तीर्थ यात्री शनिवार को विशेष ट्रेन से दोपहर 03.30 बजे यात्रा के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधा जनक यात्रा के लिये तीर्थ यात्रियों के साथ 4 शासकीय कर्मचारियों को भी अनुरक्षक नियुक्त कर साथ भेजा गया हैं। तीर्थ यात्रियों के स्टेशन पहुंचने पर सभी तीर्थ यात्रियों को निर्धारित कोच में बैठाकर श्री शेषराव यादव, नगरपालिक निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं मेंबर रेलवे बोर्ड श्री सत्येंद्र ठाकुर द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना करते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार मेहरा, तहसीलदार छिंदवाड़ा श्री आकाश डहारे एवं तहसील छिंदवाड़ा एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

19 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

MORE NEWS

उप संचालक पशुपालन ने आदर्श गौशाला पाठाढाना का किया निरीक्षण
===================================

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने पशु चिकित्सा दल के साथ आदर्श गौशाला पाठाढाना (चंदनगांव) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात बीमार गौवंश का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं ड्रिप लगाई गई। निरीक्षण के समय किसी भी गौवंश की मृत्यु नहीं पाई गई।
      निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में जमा कीचड़ हटाकर गिट्टी बिछाई गई। जिन 66 गौवंश के कानों में टैग नहीं लगे थे, उन्हें टैग लगाया गया। पेयजल टांके में गंदगी पाए जाने पर नगर निगम के कर्मचारियों को टांका साफ कर चूने से पुताई करने तथा स्वच्छ पानी भरने के निर्देश दिए गए।
      उप संचालक डॉ. पक्षवार ने गौशाला के शेड के समीप जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रिल से छेद कर पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ दानदाता गौवंश को गोभी खिला रहे हैं। विभाग ने बताया कि कीटनाशकों के छिड़काव के कारण गोभी के सेवन से फूड पॉइजनिंग की आशंका रहती है, इसलिए गौशाला में गोभी नहीं खिलाने के निर्देश दिए गए।
गौवंश के लिए प्रतिदिन प्रति पशु 5 किलोग्राम गेहूं का भूसा एवं 1 किलोग्राम सुदाना उपलब्ध कराने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा बीमार पशुओं की विशेष देखभाल करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बीमार गौवंश के नियमित उपचार के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया है। यह दल प्रतिदिन गौशाला पहुंचकर उपचार करेगा तथा फोटो सहित प्रतिवेदन उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग को उपलब्ध कराएगा। उपचार कार्य में लापरवाही के संबंध में डॉ. लोकेश बेलवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#procwa #छिंदवाड़ा 
#JansamparkMP 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

उप संचालक पशुपालन ने आदर्श गौशाला पाठाढाना का किया निरीक्षण =================================== उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार ने पशु चिकित्सा दल के साथ आदर्श गौशाला पाठाढाना (चंदनगांव) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात बीमार गौवंश का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं ड्रिप लगाई गई। निरीक्षण के समय किसी भी गौवंश की मृत्यु नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में जमा कीचड़ हटाकर गिट्टी बिछाई गई। जिन 66 गौवंश के कानों में टैग नहीं लगे थे, उन्हें टैग लगाया गया। पेयजल टांके में गंदगी पाए जाने पर नगर निगम के कर्मचारियों को टांका साफ कर चूने से पुताई करने तथा स्वच्छ पानी भरने के निर्देश दिए गए। उप संचालक डॉ. पक्षवार ने गौशाला के शेड के समीप जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रिल से छेद कर पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ दानदाता गौवंश को गोभी खिला रहे हैं। विभाग ने बताया कि कीटनाशकों के छिड़काव के कारण गोभी के सेवन से फूड पॉइजनिंग की आशंका रहती है, इसलिए गौशाला में गोभी नहीं खिलाने के निर्देश दिए गए। गौवंश के लिए प्रतिदिन प्रति पशु 5 किलोग्राम गेहूं का भूसा एवं 1 किलोग्राम सुदाना उपलब्ध कराने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा बीमार पशुओं की विशेष देखभाल करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बीमार गौवंश के नियमित उपचार के लिए पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया है। यह दल प्रतिदिन गौशाला पहुंचकर उपचार करेगा तथा फोटो सहित प्रतिवेदन उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग को उपलब्ध कराएगा। उपचार कार्य में लापरवाही के संबंध में डॉ. लोकेश बेलवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। #procwa #छिंदवाड़ा #JansamparkMP Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

ग्राम घाट परासिया, जमुनिया और मेढ़कीताल में आबकारी विभाग की दबिश, 1200 कि.ग्रा. महुआ लाहन किया नष्ट एवं 35 लीटर कच्ची शराब की गई जप्त
============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह आबकारी वृत्त क्रमांक- 1 एवं 2 के अमले ने अवैध शराब के अड्डों पर संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम घाट परासिया, जमुनिया एवं मेढ़कीताल में दबिश देकर घरों तथा नाले के किनारे तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के ड्रमों एवं डिब्बों में भरा लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
     इसके अलावा 35 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब भी जप्त की गई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध कुल 6 प्रकरण दर्ज कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कार्रवाई की गई।
      इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश सिंघल, आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद, आबकारी आरक्षक श्री जितेंद्र सिंह, श्री राजकुमार सैयाम एवं सुश्री सोनाली बरकड़े शामिल थीं।

ग्राम घाट परासिया, जमुनिया और मेढ़कीताल में आबकारी विभाग की दबिश, 1200 कि.ग्रा. महुआ लाहन किया नष्ट एवं 35 लीटर कच्ची शराब की गई जप्त ============================================================ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह आबकारी वृत्त क्रमांक- 1 एवं 2 के अमले ने अवैध शराब के अड्डों पर संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम घाट परासिया, जमुनिया एवं मेढ़कीताल में दबिश देकर घरों तथा नाले के किनारे तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के ड्रमों एवं डिब्बों में भरा लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 35 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब भी जप्त की गई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध कुल 6 प्रकरण दर्ज कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश सिंघल, आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद, आबकारी आरक्षक श्री जितेंद्र सिंह, श्री राजकुमार सैयाम एवं सुश्री सोनाली बरकड़े शामिल थीं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में ऑनलाइन मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
======================================

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज ऑनलाइन मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम में विशेषज्ञ श्री के.एन.झा ने मानसिक स्वास्थ्य की पहचान, व्यवहार में होने वाले परिवर्तनों के माध्यम से उसके लक्षणों को समझने तथा समय पर उचित उपचार एवं परामर्श के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर एवं आसपास बच्चों एवं छात्र-छात्राओं के व्यवहार का सूक्ष्म अवलोकन कर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान की जा सकती है तथा समय रहते उचित सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।
      कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने गंभीरता एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एच.डी.पाटिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Higher Education, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में ऑनलाइन मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ====================================== शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज ऑनलाइन मेंटल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ श्री के.एन.झा ने मानसिक स्वास्थ्य की पहचान, व्यवहार में होने वाले परिवर्तनों के माध्यम से उसके लक्षणों को समझने तथा समय पर उचित उपचार एवं परामर्श के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर एवं आसपास बच्चों एवं छात्र-छात्राओं के व्यवहार का सूक्ष्म अवलोकन कर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान की जा सकती है तथा समय रहते उचित सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने गंभीरता एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एच.डी.पाटिल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Department of Higher Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिये हुई विशेष ट्रेन रवाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों को पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं ============================================================= मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिये आज छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन जिले के 196 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 196 तीर्थ यात्रियों का कामाख्या तीर्थ यात्रा अवधि 11 से 16 जुलाई 2026 तक के लिए चयन हुआ है। सभी तीर्थ यात्री शनिवार को विशेष ट्रेन से दोपहर 03.30 बजे यात्रा के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधा जनक यात्रा के लिये तीर्थ यात्रियों के साथ 4 शासकीय कर्मचारियों को भी अनुरक्षक नियुक्त कर साथ भेजा गया हैं। तीर्थ यात्रियों के स्टेशन पहुंचने पर सभी तीर्थ यात्रियों को निर्धारित कोच में बैठाकर श्री शेषराव यादव, नगरपालिक निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं मेंबर रेलवे बोर्ड श्री सत्येंद्र ठाकुर द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना करते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री सुधीर जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश कुमार मेहरा, तहसीलदार छिंदवाड़ा श्री आकाश डहारे एवं तहसील छिंदवाड़ा एवं नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के कर्मचारीगण उपस्थित थे । - Chhindwara News