सोनो: सोनो बाजार से शराब की बड़ी खेप बरामद, पिता-पुत्र सहित तीन कारोबारी गिरफ्तार
Sono, Jamui | Apr 26, 2024 शराब बरामदगी के मामले में सोनो पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।सोनो बाजार स्थित तीन अलग -अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई और भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामदगी के साथ ही पिता-पुत्र सहित तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मामले का मुख्य धंधेबाज पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।