सोनो: दुअरपहड़ी के पास बारातियों से भरी मैजिक वाहन पलटने से आधा दर्जनभर बाराती हुए घायल
Sono, Jamui | Apr 27, 2024 बांका जिला अंर्तगत सूईया से बारात लौट रहा दर्जनों बारातियों से भरी एक मैजिक वाहन झाझा थानाक्षेत्र के करहरा बोड़वा मुख्य मार्ग स्थित दुअरपहड़ी के पास पलट जाने से उसपर सवार आधा दर्जनभर बाराती घायल हो गया। सड़क पर घायल अवस्था में गिरे पड़े सभी लोगों को देखकर स्थानीय लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया।