चंदला: प्रकाश बम्होरी पुलिस ने अवैध कट्टे के साथ आरोपी को पकड़ा
अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए, प्रकाश बम्होरी पुलिस ने ग्राम प्रकाश बम्होरी से अशोक उर्फ बउआ सिंह को अवैध देशी कट्टे और कारतूस के साथ शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। जिले में अब तक 355 से अधिक अवैध हथियार रखने वाले पकड़े गए हैं।