चंदला: चंदला पुलिस ने जुआ खेलते 6 लोगों को ₹45 हजार नकद और बाइक के साथ पकड़ा
चंदला थाना पुलिस ने रविवार रात करीब 10 से 11 बजे सिमरिया स्थित गौशाला के पास जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज सोमवार शाम 7:45 बजे थाना प्रभारी द्वारा दी गई। पुलिस ने जुआरियों के पास से ₹45,000 नकद, 52 ताश के पत्ते और एक मोटरसाइकिल MP 16 MS 7791 जब्त की है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।