शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर लाइक और व्यूज बढ़ाने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
चार आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ार पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान सत्यम केवट, सुमित केवट, किशन केवट और राहुल केवट को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर रहे थे। मामले में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस की सोशल मीडिया यूजर्स से अपील
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक या अश्लील सामग्री पोस्ट अथवा वायरल न करें। साथ ही लोगों से ऐसी सामग्री को आगे प्रसारित नहीं करने और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकने की अपील की गई है।
बाइट: राजेंद्र मोहन दुबे, सीएसपी, जिला शहडोल
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#Shahdol #ShahdolNews #Budhar #BudharPolice #MadhyaPradesh #MPNews #SocialMedia #SocialMediaCrime #ViralVideo #ObjectionableContent #PoliceAction #CrimeNews #CyberCrime #ShahdolPolice #BreakingNews #NHPBharat #NHPNews
Fatehabad, Agra | Sep 26, 2026