भारी बारिश के बीच कच्चा मकान ढहा, दंपती समेत दो की मौत; DM ने जारी की एडवाइजरी
प्लेस: लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट: ब्यूरो संजय कुमार राठौर, लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा
लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कच्ची दीवार वाली झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और लोगों को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी
घटना के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपदवासियों से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कच्चे और जर्जर मकानों में नहीं रहने की अपील की।
जिलाधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने पक्के मकान के आगे कच्ची झोपड़ी बना रखी थी, जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो रहा था। बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से उसकी पत्नी और एक बच्चे की मृत्यु हुई।
डीएम ने कहा कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास पक्का मकान नहीं है, उनके लिए प्रशासन भोजन और रहने की व्यवस्था करेगा।
बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अति आवश्यक न हो तो बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलें। बिजली के पोल और पेड़ों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।
वीडियो/रिपोर्ट: ब्यूरो संजय कुमार राठौर, लखीमपुर खीरी
.
.
.
.
#LakhimpurKheri #LakhimpurKheriNews #HeavyRain #RainAlert #RainNews #HouseCollapse #UPNews #UttarPradesh #LakhimpurNews #RainAlertUP #DisasterManagement #DMLakhimpur #WeatherNews #BreakingNews #NHPBharat #NHPNews
Fatehabad, Agra | Sep 26, 2026