मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदि*ग्ध परिस्थितियों में मौ*त हो गई। पुलिस के अनुसार, दीपक लोधी जबलपुर के रहने वाले थे और केली कुंज से जुड़े गुरु कृपा कुंज परिसर में रह रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह परिसर की चौथी मंजिल से नीचे गिरे, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौ*त हो गई।
घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस फिलहाल हत्या और आ*त्मह*त्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मृ*तक के शरीर पर चोट के निशान मिलने की जानकारी भी सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में निजी अंग पर गंभीर चोट/कटने के निशान का उल्लेख है, लेकिन इन चोटों की परिस्थितियों और मौत से उनके संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होनी बाकी है।
श*व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
.
.
.
.
#Mathura #Vrindavan #PremanandMaharaj #RasikDulariSharan #DeepakLodhi #VrindavanNews #MathuraNews #SuspiciousDeath #PoliceInvestigation #ForensicInvestigation #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #NHPBharat #NHPNews
Fatehabad, Agra | Sep 26, 2026