गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर आएंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर गोरखपुर आएंगे। वे योगीराज बाबा गंभीरनाथ परीक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी बुंदेलखंड की तर्ज पर गोरखपुर में गठित बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादन संस्थान का लोकार्पण करेंगे।