गोरखपुर: कैंट पुलिस ने विंध्यवासिनी पार्क से नकली चाबी से चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
19 दिसंबर को कैंट थाना क्षेत्र में एक मकान में नकली चाबी से ताला खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। कैंट पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार की सुबह कैंट पुलिस ने राहुल कनौजिया और रमेश सराफ को गिरफ्तार करने के पास से नकली चाबी, सोने की चेन और स्कूटी बरामद कर ली।