गोरखपुर: सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
पूर्वोत्तर रेलवे खेल संघ के द्वारा 55वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में किया गया था। जिसका आज सफलता पूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने खिलाड़ियों के साथ साथ उपस्थित अन्य सभी लोगों को संबोधित किया।