गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री ने तारामंडल में स्थित नक्षत्रशाला का किया निरीक्षण
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे थे। वह नक्षत्रशाला एवं नक्षत्रशाला परिसर में बन रहे महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के पार्क से बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और विज्ञान से जुड़े रहस्यों को वे प्रयोग के तौर पर देख सकेंगे।