गोरखपुर: जंगल तुलसीराम में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को अपर नगर आयुक्त ने दी सख्त चेतावनी
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह जंगल तुलसीराम में स्थित तालाब का निरीक्षण किया। आसपास काश्तकार जमीन प्लाटिंग कर बिक्री कर रहे हैं। उन्होंने पार्षद की मांग पर जमीन की बाड़बंदी कराने के साथ सौदर्याकरण कराने का आश्वासन भी दिया। आसपास प्लाटिंग कर रहे लोगों को चेताया कि अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।