चास: बोकारो में वर्दी का दुरुपयोग: मुखिया पुत्र और पुलिस जवान पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Chas, Bokaro | Jul 2, 2026 बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ में मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है।गुरुवार सुबह 8 बजे यह वीडियो सामने आया है।यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है।आरोप है कि हैसाबातु पूर्वी पंचायत की मुखिया शाहजहां खातून के पुत्र हारिस अंसारी ने एक पुलिस जवान और उसके बेटे के साथ मिलकर पुरानी रंजिश में वर्दी का दुरुपयोग करते हुए मारपीट की।