खींवसर: नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने खींवसर के ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने खींवसर के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। वहीं 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।