बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया पुल पर जाम के कारण वन-वे परिचालन शुरू, सुरक्षा बल तैनात
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया पुल पर पिछले कुछ दिनों से व्यापक पैमाने पर जाम लग रहा है।जिसके बाद पुल की स्थिति भी काफी खराब हो रही है और आम यात्रियों को भी घंटा जाम में फंसना पड़ता है। खबर सोमवार की है जहां सुबह नौ बजे स्थानीय प्रशासन के द्वारा वन वे परिचालन शुरू किया गया साथी पुल पर ब्रैकेटिंग भी लगाई गई।अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।