बरौनी: बरौनी जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक रेल कर्मचारी की मौत
पूर्व मध्य रेल के बरौनी जंक्शन पर लखनऊ से बरौनी आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से दबकर एक रेल कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई।यह घटना शनिवार को नौ सुबह हुई जब उक्त व्यक्ति इंजन से रेल के डब्बे को जोड़ रहा था। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंचे रेल के कई बड़े अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है और उचित आर्थिक मदद का भरोसा दिया है।