बरौनी: सिमरिया पुल पर दूसरे दिन भी भीषण जाम, प्रशासन के प्रयासों के बावजूद लोगों को हुई परेशानी
प्रशासन के प्रयास के बावजूद भी सिमरिया पुल पर दूसरे दिन भी भीषण जाम लग गया।जहां रविवार की सुबह दस बजे से ही पुल के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक लंबी जाम लग गई।जिसमें हजारों की संख्या में गाड़ियां दोनों तरफ से इस जाम में फस गई।लोगों की काफी फजीहत हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से इस प्रकार की फजीहत पुल पर हो रही है।