बरौनी: बरौनी प्रखंड के सिमरिया गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास में गंगा आरती में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री शामिल हुए
बरौनी प्रखंड अंतर्गत सिमरिया गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास मेले के गंगा मा आरती में शामिल हुए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा।इस अवसर पर स्थानीय साधु महात्मा एवं आयोजन समिति के द्वारा उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। वह रविवार को शाम के छह बजे के करीब पहुंचे जहां गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। विभिन्न योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई।