बरौनी: बरौनी थाना क्षेत्र के मोती चौक में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल
बरौनी थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 मोती चौक के समय पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब एक मोटरसाइकिल सवारी युवक गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में भर्ती कराया गया।जहां उसका ईलाज चल रहा है।इस घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई।