डुमरा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीतामढ़ी में जागरूकता अभियान, पुलिसकर्मियों और कैदियों ने तंबाकू छोड़ने की शपथ ली
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को सीतामढ़ी पुलिस लाइन एवं मंडल कारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार की अध्यक्षता एवं जिला गैर संचारी रोग कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।