पटोरी: पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, इलाज के लिए पहुंचे मरीज
समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में दिव्यांगजनों के इलाज हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के निर्देश पर लगाया गया,शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ सरवन कुमार उपस्थित रहे। वहीं कान एवं मुखबधिर विशेषज्ञ डॉक्टरों के नहीं रहने से कुछ मरीजों को परेशानी हुई।