राऊ: मेघालय घूमने गए कैट रोड इंदौर निवासी नव-दंपति हुए लापता; 11 मई को हुई थी शादी, कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
Rau, Indore | May 27, 2025 इंदौर में 11 मई को शादी के बंधन में बंधे नवदंपती राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग से रहस्यमयी हालात में लापता हो गए हैं। दोनों 20 मई को रवाना हुए थे। जिसमें दंपती की आखिरी लोकेशन शिलांग के ओसरा हिल में मिली है। जहां उनकी किराए की एक्टिवा लावारिस हालत में पाई गई। इंदौर से राजा और सोनम के रिश्तेदार शिलांग पहुंचे हैं को दोनों की खोजबीन कर रहे है।