राऊ: शादी के बाद गहने लेकर फ़रार हुई दुल्हन, चंदन नगर थाने में लुटेरी दुल्हन व उसके 2 साथियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
Rau, Indore | May 24, 2025 इंदौर के चंदन नगर के निवासी जितेंद्र गोयल शादी के लिए लड़की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शिवा और करण नामक युवकों ने मुस्कान नामक लड़की से मिलवाया। जिसके बाद मुस्कान और जितेंद्र की आर्य समाज में हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई। शादी के बाद मुस्कान ने पेट में दर्द होने के बहाना बनाते हुए वॉशरूम गई और लापता हो गई। जिसमें शादी करवाने वालों की भी तलाश को जा रही है।